Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

'रामायण' के ट्रेलर पर सेंसर बोर्ड की मुहर

रणबीर कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी इस मेगा बजट फिल्म के ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिल गई है।

16 Jul 2026

'रामायण' के ट्रेलर पर सेंसर बोर्ड की मुहर

रणबीर कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी इस मेगा बजट फिल्म के ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिल गई है। अब फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा।

सीबीएफसी ने ट्रेलर को 'यू' प्रमाणपत्र प्रदान किया है। बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, ट्रेलर का एक संस्करण 4 मिनट 15 सेकंड लंबा है, जबकि दूसरा 4 मिनट का है। दोनों प्रविष्टियां 'रामायण 3डी' के नाम से दर्ज हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल और सिनेमाघरों में इनमें से कौन-सा संस्करण जारी किया जाता है। आम तौर पर फिल्म ट्रेलरों की तुलना में इसकी अवधि अधिक होने से दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म का पहला टीजर पिछले वर्ष 3 जुलाई को जारी किया गया था, जबकि दूसरा टीजर इस वर्ष हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज हुआ, जिसमें रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम के रूप की पहली झलक दिखाई गई थी। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है, जिसमें फिल्म की कहानी और भव्यता की विस्तृत झलक देखने को मिलेगी।

दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली 'रामायण: पार्ट 1' में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे और अरुण गोविल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'रामायण' के ट्रेलर पर सेंसर बोर्ड की मुहर
रणबीर कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News